सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट! एक दिन में गोल्ड हु्आ ₹2000 सस्ता, जानें सिल्वर का दाम
Gold-Silver Price Fall: शुक्रवार, 24अक्टूबर 2025को सोने-चांदी के भाव में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5बजे तक 24कैरेट सोना कल शाम की तुलना में करीब ₹2000गिरकर ₹1,21,518प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 23कैरेट सोना ₹1,22,860प्रति 10ग्राम पर है, जो लगभग ₹1800की गिरावट दर्शाता है।
इसी तरह, 22कैरेट सोना ₹1,11,310प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया, जो लगभग ₹1700सस्ता है। वहीं, 18कैरेट सोना ₹91,139और 14कैरेट सोना ₹71,088प्रति 10ग्राम दर्ज हुआ। सुबह की तुलना में इन दरों में औसतन ₹1000से ₹2000तक की गिरावट आई है।
चांदी पर भी गिरी कीमतों की मार
सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को चांदी ₹4400प्रति किलो सस्ती होकर ₹1,47,033रुपये पर आ गई, जबकि गुरुवार शाम यह ₹1,51,450रुपये प्रति किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की कमजोरी और घरेलू मांग में कमी का असर चांदी की दरों पर भी साफ दिखाई दिया।
MCX पर भी टूटी कीमतें: दिसंबर वायदा में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर वायदा के लिए चांदी ₹2834गिरकर ₹1,45,678रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, सोने का भाव ₹2171घटकर ₹1,21,933रुपये प्रति 10ग्राम पर आ चुका है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट पिछले कई हफ्तों से लगातार बढ़े दामों के बाद आई मुनाफावसूली का नतीजा है।
क्यों टूटी सोने-चांदी की चमक?
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी के दामों में आई यह गिरावट कई कारणों से हुई है। सबसे पहले, पिछले कुछ महीनों में कीमतों में तेज उछाल के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। इसके अलावा, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी आने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटी है। डॉलर की मजबूती और स्थिर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने भी कीमती धातुओं पर दबाव डाला है। वहीं, धनतेरस और दिवाली के बाद घरेलू बाजार में त्योहारी मांग में कमी आई है, जिससे भाव और कमजोर हुए हैं।
एमसीएक्स के रिकॉर्ड के अनुसार, सोना अब तक अपने उच्चतम स्तर से ₹10,000से अधिक और चांदी ₹25,000तक सस्ती हो चुकी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply