Faridabad News: पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागा बदमाश, पुलिस ने किया एनकाउंटर
HARYANA NEWS: हरियाणा में फरीदाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली। वहीं एक गोली बदमाश के पैर में लगी। एनकाउंटर के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ पाली क्रशर जोन के पास हुआ। जहां पुलिस ने आरोपी को हथियार की बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी। आरोपी गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
राजस्थान का रहने वाला था आरोपी
आरोपी की पहचान मोनू गुर्जर की रूप में हुई है। वह राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के सेंट्रल थाना में पहले से ही हथियार से संबंधित मामला दर्ज है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। पुलिस ने 7 फरवरी को रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने राजस्थान में एक पिस्टल छिपा रखी है। मंगलवार देर शाम क्राइम ब्रांच की टीम उसे हथियार बरामद करने के लिए राजस्थान लेकर जा रही थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि घायल बदमाश मोनू गुर्जर का इलाज बीके अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply