Rajasthan News: दौसा में दिखा तेज रफ्तार का कहर, कार-ट्रक की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत
Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-21) पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी लेन में जा घुसी, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
कहां-कैसे हुआ हादसा?
बता दें, हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी युवक दौसा जिले के कालाखो गांव के निवासी थे और वे अभानेरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रात करीब 11-12बजे के आसपास कार चालक का नियंत्रण बिगड़ा, जिससे गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में चले गए ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह फंस गए।
मृतकों की पहचान अंकित (26 वर्ष), समय सिंह (25 वर्ष), लोकेश (24 वर्ष), दिलखुश (24 वर्ष), मनीष (23 वर्ष) और नवीन (23 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी आपस में दोस्त थे और कुछ रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। चार युवकों की मौत घटनास्थल पर या सिकंदरा अस्पताल में हो गई, जबकि दो अन्य को दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि एक घायल को जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन आखिर में सभी की मौत हो गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply