सचिन के बेटे की शादी की इस दिन बजेगी शहनाई...बंटने लगे कार्ड, जानें अर्जुन तेंदुलकर की Networth
Arjun Tendulkar Networth: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं और इस हाई-प्रोफाइल शादी की चर्चा हर तरफ है। अर्जुन की दुल्हन बनने वाली हैं सानिया चंडोक, जो एक प्रमुख मुंबई व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
शादी की तारीख और आमंत्रित मेहमान
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की रस्में 3मार्च 2026से शुरू होंगी और 5मार्च को शादी होगी। जानकारी के अनुसार, शादी मुंबई में आयोजित की जाएगी और यह एक निजी लेकिन भव्य कार्यक्रम होने की उम्मीद है। बता दें, पिछले साल अगस्त 2025में दोनों की सगाई हुई थी, जो परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
सचिन तेंदुलकर ने खुद कई प्रमुख हस्तियों को शादी का निमंत्रण दिया है। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया। सोशल मीडिया पर सचिन ने इन मुलाकातों की तस्वीरें साझा कीं और मेहमानों के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। एक्स पर भी इस शादी की खबरें वायरल हो रही हैं।
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक मुंबई के प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली से हैं। उनके दादा रवि घई ग्रेविस ग्रुप के मालिक हैं, जो फूड, होटल और रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय है। ग्रुप के तहत ब्रुकलिन क्रीमरी और बास्किन रॉबिन्स जैसे लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड चलते हैं। परिवार मीडिया से दूर रहता है और सादगी को महत्व देता है।
अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ
26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर एक लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 22 करोड़ रुपये है। इसमें IPL से कमाई का बड़ा हिस्सा शामिल है। पिछले पांच सीजन में उन्होंने IPL से लगभग 1.4 करोड़ रुपये कमाए, जहां उनका कॉन्ट्रैक्ट 30 लाख रुपये प्रति सीजन है। घरेलू क्रिकेट से सालाना करीब 10 लाख रुपये मिलते हैं, जो रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट से आते हैं। अर्जुन मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं, जहां उनका घर करीब 100 करोड़ रुपये का है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply