Haryana News: पानीपत में आग का तांडव: गोदाम में लगी आग से सैकड़ों परिवार दहशत में
Haryana News: हरियाणा के पानीपत में आग का तांडव देखने को मिला। कबड्डी रोड के वेस्ट गोदाम में भीषण आग गई। सुबह करीब 5 बजे पानीपत में वेस्ट गोदाम अंगारों का ढेर बना गया। शुरूआती जांच के अनुसार, शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। धू-धू कर वेस्ट गोदाम जल कर राख हो गया। पूरे इलाका धुआं-धुआ हो गया। आग की वजह से आस-पास के घरों पर खतरा मंडरान लगा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आसपास के लोगों के मुताबिक, गोदाम में आग को नियंत्रित करने के लिए कोई भी यंत्र नहीं था। आस-पास के घरों में दरारे आ गई है। लोगों ने बताया कि सुबह जब उन्होंने उठ कर देखा तो घर के बाहर केवल धुआं हुआ था। बाहर आकर देखा तो गोदाम में आग लगी हुई थी। दमकल अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पूरी टीम मौके पर पहुंच गई थी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अब भी वेस्ट से धुआं उठ रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply