बंगाल में परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों से मारपीट, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ममता सरकार पर फूटा गुस्सा
Bihar Students in West Bengal: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आते ही पूरे राज्य में हंगामा शुरु हो गया है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति नजर आ रहा है। जो बिहार से परीक्षा देने आए युवकों से मारपीट और उनके साथ दुर्व्यवहार करता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, बिहार के छात्रों के साथ मारपीट करने वाला शख्स रजत भट्टाचार्य है। वह बांग्ला पाखो नामक संगठन से जुड़ा है। यह संगठन बंगाली भाषा की वकालत करने के लिए जाना जाता है। पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
नकली प्रमाणपत्र के कारण नौकरियां छीनी गई
आरोपी राजत भट्टाचार्य का कहना है कि बिहार और यूपी से नकली प्रमाणपत्र लेकर बिहार के युवक एसएससी परीक्षा के लिए आए हैं। इन नकली प्रमाणपत्रों की वजह से हमारे युवकों की नौकरियां छीनी रहे हैं। हम बांग्ला पाखो संगठन से हैं और हमें बताया गया था कि उनके पास नकली प्रमाणपत्र हैं। इसलिए हम उन्हें पकड़ने के लिए वहां गए थे। लेकिन कुछ अन्य व्यक्ति एसएसबी से जुड़े हुए थे, इसलिए उन्हें बचा लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि हम उन्हें पहले रंगे हाथों पकड़ना चाहते थे। जिसके बाद ही उन्हें पुलिस के पास ले जाते।
गिरिराज सिंह ने मामले की निंदा
बिहार के युवकों से मारपीट करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बंगाल में रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट और परीक्षा देने गए बिहार के बच्चे के साथ मारपीट? क्या ये बच्चे हिंदुस्तान के अंग नहीं? क्या ममता सरकार ने सिर्फ बलात्कारियों को बचाने का ठेका ले रखा है?
शोवन देब ने दिया जवाब
वहीं इस घटना पर बंगाल के मंत्री शोवन देब का भी जवाब आया है। उन्होंने कहा कि मुझे मामले की उचित जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा कुछ हुआ है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मामला मेरी जानकारी में नहीं है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply