"सपा के गुंडों की ताकत बढ़ गई है" अखिलेश के गढ़ में डिप्टी सीएम का सपा पर जोरदार प्रहार
Keshav Maurya Slams Samajwadi Party:यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस राज में गुंडाराज और लूट का काम होता है। मौका था लखपति दीदी ग्राम चौपाल का। जिसमें केशव प्रसाद मौर्या शिरकत करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में डरा धमकाकर वोट लिया जाता था। अब लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। लोकसभा चुनाव में कुछ सीटें जीतने के बाद अपराधियों की भी ताकत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भाजपा सरकार तत्पर है। अब जन-जन का काम हो रहा है।
अधिकारियों के तबादले पर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है। वहीं राज्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को कोई शिकायत है तो बताएं। विपक्ष के लोग तुष्टीकरण की है। हम लोग सभी के विकास के लिए राजनीति करते हैं। पहले की सरकार ने किसानों के हित में काम नहीं किए लेकिन, योगी सरकार लोगों के लिए लगातार योजनाएं ला रही है। हर घर जल योजना के तहत गांव-गांव शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
योगी सरकार विकास का काम कर रही
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पानी संकट को खत्म कर दिया गया है। पहले पानी के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से संपर्क किया जाता है। अब हर घऱ राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। विश्वकर्मा योजना के तहत श्रमिक खुद का व्यापार कर सकते हैं। उसके लिए उन्हें तीन लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। प्रत्येक गरीब को पक्का मकान उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले सपा सरकार में गुंडा, माफियाओं का राज चलता था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply