Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने मामले में की गई कार्रवाई
Bihar News: बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस पटना के मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची है। यह कार्रवाई 31साल पुराने एक मामले में हुई है, जिसमें धोखाधड़ी का आरोप है। पप्पू यादव ने इसे अपनी हत्या की साजिश बताया है और कहा कि वे रात में कहीं नहीं जाएंगे।
पुलिस ने बताया है कि कोर्ट ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था, जिसके बाद वे पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंचे हैं। पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना वारंट के उनके आवास पर दबिश दी और उन्हें जबरन अपने साथ चलने को कहा। यह मामला 1995का है, जब पप्पू यादव पर एक मकान मालिक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। मकान मालिक का आरोप है कि पप्पू यादव ने उनका मकान किराए पर लिया और उसे सांसद कार्यालय में बदल दिया।
नीट छात्राओं को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं- पप्पू यादव
पप्पू यादव के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है और पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा है कि वे नीट छात्राओं को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। पुलिस गिरफ्तार कर आईजीएमएस ले जाकर उनकी रूटिंग जांच पुलिस की निगरानी में हो रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply