HARYANA NEWS: हरियाणी परंपरा की झलक, सूरजकुंड मेले में “अपणा घर” बना आकर्षण का केंद्र
Surajkund Fair 2026: हरियाणा के फरीदाबाद में 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर सूरजकुंड मेले में बना “अपणा घर” इन दिनों हरियाणा की लोक संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को देखने का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर हरियाणा की समृद्ध विरासत को करीब से देख और समझ रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी अपणा घर में प्रदर्शित हरियाणवी संस्कृति में खास रुचि दिखा रहे हैं।
अपणा घर को हरियाणा की पुरानी जीवनशैली को दर्शाने वाली प्रदर्शनी के रूप में तैयार किया गया है। इसमें पारंपरिक हरियाणवी पहनावा, किसानों द्वारा खेतों की जुताई के पुराने तरीके, गांव की महिलाएं किस तरह कुएं से पानी भरती थीं, इन सभी दृश्यों को सजीव रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा पुराने जमाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, तराजू और बाट, लकड़ी के तराजू, खेती के औजार, चक्की से आटा पीसने की प्रक्रिया, लुगदी से बने बोहिये, हाथ से बनी चंगेरी और गांव की शान माने जाने वाले हुक्के को भी प्रदर्शित किया गया है।
राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत बना रही है- पर्यटक
अपणा घर देखने आए लोगों का कहना है कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं को जानने का मौका मिल रहा है। यह पहल न केवल हरियाणा की लुप्त होती संस्कृति को सहेजने का काम कर रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत बना रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply