IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने भारत आगे टेके घुटने, 116 रनों के स्कोर पर ढेर हुई पूरी टीम
IND vs SA:दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के सामने पहले वनडे में 116 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए 117 रन बनाने हैं। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं आवेश खान ने 4 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
आपको बता दें कि,एंडिल फेहलुकवायो ने 33 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान एडिन मार्करम 12 रन बनाकर आउट हुए। रीजा हेंड्रिक्स खाता तक नहीं खोल सके। डेविड मिलर 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 10 ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट लिए। आवेश ने 8 ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। कुलदीप यादव को एक सफलता हाथ लगी।
दक्षिण अफ़्रीका का सबसे कम वनडे स्कोर क्या है?
अगर आप अभी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति को देखकर सोच रहे हैं कि उनका सबसे कम वनडे स्कोर क्या है। तो आपको बता दें कि,69 उनका सबसे कम वनडे स्कोर है जो 1993 बनाम ऑस्ट्रेलिया में आया था। दक्षिण अफ्रीका का भारत के विरुद्ध सबसे कम वनडे स्कोर 83 है जो विश्व कप 2023 में आया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply