Sonia Gandhi : “लोकसभा चुनाव में लगे बड़े झटके…”, संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने दिया चुनाव जीतने का फॉर्मूला

Sonia Gandhi on CCP Meeting: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में अपना परचम फहराने का मंत्र दिया है। सोनिया ने कहा कि इस वक्त माहौल कांग्रेस के पक्ष में है, लेकिन इस गति को बनाए रखना और लोकसभा चुनाव में पार्टी ने जो साख बनाई है, उसे बरकरार रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि “हमें लगता था कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में लगे बड़े झटके से सही सबक लेगी। इसके बजाय, वो समुदायों को विभाजित करने और भय और शत्रुता फैलाने की अपनी नीति पर कायस है”।
दरअसल, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार में आने वाले समय में चुनाव होने वाले है। हरियाण और महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। झारखंड और बिहार में भी पार्टी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इन राज्यों में एक बार फिर से कांग्रेस की वापसी हो सकती है। कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रही है।
हमें आत्मसंतुष्ट और अति आत्मविश्वासी- सोनिया गांधी
गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने कहा,“ कुछ ही महीनों में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हमें लोकसभा चुनाव में पैदा हुए मूमेंटम को बरकरार रखना है। हमें आत्मसंतुष्ट और अति आत्मविश्वासी नहीं बनना चाहिए। माहौल हमारे पक्ष में है, लेकिन हमें जीत की भावना के साथ एकजुट होकर काम करना होगा”। उन्होंने आगे कहा, "मैं यह कहने का साहस रखती हूं कि अगर लोकसभा चुनाव में देखे गए रुझान को दर्शाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया जाता है तो राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply