HARYANA NEWS: ‘वीडियो बनवाते हैं...पता नहीं किसनी सेवा में लगे है’ अभय चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

AMBALA NEWS: हरियाणा के इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला आज अंबाला पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से मिले। 25तारीख को होने वाली ताऊ देवी लाल जी के सम्मान दिवस रैली का कार्यकर्ताओं को न्यौता दिया साथ ही अंबाला में आई बाढ़ के बारे में चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और बाढ़ से हुए नुकसान का जिम्मेदार बीजेपी सरकार को बताया। उन्होंने कहा कि जब पता था कि बाढ़ आएगी तो पहले से ही इंतजाम क्यों नहीं किए। हरियाणा में बढ़ रहे अपराध पर भी हरियाणा सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई।
इनेलो हर साल की तरह इस बार भी ताऊ देवी लाल के जन्मदिवस के ऊपर सम्मान दिवस रैली का आयोजन कर रही है। जो रोहतक में 25सितंबर को होगी। आज उसका न्योता देने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अंबाला पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं से मिले। इसके साथ ही उन्होंने अंबाला और यमुनानगर में बाढ़ से हुए नुकसान पर भी बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंबाला में कितनी कालोनियां पानी में डूब गई और प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि खड़े होकर वीडियो बनवाते है पता नहीं किसनी सेवा में लगे है।
अभय चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि समय से पहले ध्यान देने वाले चीजें थी, उन्होंने कहा कि आपको पता है कि हर साल बाढ़ से नुकसान होता है। नदियों में बाढ़ आती है तो अपने क्यों बांध नहीं बनवाया। अभय चौटाला ने कहा कि इतनी संख्या में जो कार्यकर्ता आज पहुंचे है। ये बदलाव की निशानी है। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर प्रदेश को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराध का भी जिम्मेदार मुख्यमंत्री को बताया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply