Bihar: 6 साल के बच्चे ने अपने दोस्त को मारी गोली, बंदूक लेकर पहुंचा था स्कूल

Supaul Firing in School: बिहार से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को एक अन्य छात्र ने गोली मार दी है। हालांकि, घटना के बाद आरोपित छात्र को लेकर उसका पिता फरार हो गया है। वहीं, पीड़ित छात्र अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गोली छात्र के हाथ में लगी है। साथ ही यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर छोटे बच्चे के पास बंदूक आई कहां से? इसके साथ ही सवाल यह भी है कि ये गोली जानबूझ कर चलाई गई है या भूलवश चल गई है। हालांकि, इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
क्या है मामला?
बिहार के सुपौल में बुधवार को सुबह एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को उसी स्कूल के एक अन्य छात्र ने गोली मार दी। जिस छात्र को गोली लगी है, उसकी उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है। साथ ही दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। वहीं, पीड़ित छात्र का नाम मों आसिफ है। जानकारी के अनुसार, गोली छात्र के हाथ में लगने के बाद आरपार हो गई। छात्र को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज हो रहा है। जिस छात्र ने गोली चलाई वो भी इसी स्कूल से है। उसकी उम्र 6 से 8 साल बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपित छात्र के पिता पहले इसी स्कूल में गार्ड का काम करते थे।
बंदूक आई कहां से?
हालांकि, घटना के बाद मों आसिफ के पिता को गोली लगने की जानकारी फोन करके दी गई। वहीं, स्कूल प्रशासन ने गोली चलाने वाले छात्र के पिता को भी फोन करके जानकारी दी। जानकारी मिलते ही आरोपित छात्र के पिता भागे भागे स्कूल पहुंचे। टेबल पर रखी बंदूक को उठाया और आनन-फानन में बेटे को लेकर स्कूल की दिवाल फांद कर फरार हो गया। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को भी फोन करके जानकारी दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पता करने में जुट गई है कि आखिर इतने छोटे बच्चे के पास बंदूक आई कैसे?
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply