Monsoon Session 2024: ‘23 जुलाई को भारत सरकार ने केरल सरकार को पूर्व चेतावनी दी थी’ राज्यसभा में वायनाड हादसे परे बोले अमित शाह

Monsoon Session 2024:केरल के वायनाड हादसे पर राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं देश के लिए कुछ स्पष्ट करना चाहता हूं। वे पूर्व चेतावनी की बात करते रहे हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि 23 जुलाई को भारत सरकार ने केरल सरकार को पूर्व चेतावनी दी थी-घटना से 7 दिन पहले और फिर 24 और 25 जुलाई को भी पूर्व चेतावनी दी गई।
अमित शाह ने कहा कि 26 जुलाई को चेतावनी दी गई कि 20 सेमी. से अधिक भारी वर्षा की संभावना है और भूस्खलन की संभावना है, मिट्टी का बहाव हो सकता है और इसमें लोगों की जान जा सकती है। भारत सरकार की पूर्व चेतावनी प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार ने 2014 के बाद पूर्व चेतावनी प्रणाली के लिए 2000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।"
हमने पहले भी अर्ली वार्निंग दी है- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कई सरकारों को हमने पहले भी अर्ली वार्निंग दी है और उन्होंने अच्छा काम भी किया है। गृह मंत्री ने कहा कि ओडिशा को तूफान के लिए सात दिन पहले अर्ली वार्निंग दी गई थी। तब ओडिशा में हमारी सरकार नहीं थी, नवीन बाबू की थी और उसमें केवल एक व्यक्ति की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार को भी अर्ली वार्निंग दी गई थी और वहां की सरकार ने भी अच्छा काम किया। केवल सात मवेशी मारे गए थे। हमारे पास दुनिया का सबसे आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply