Madhya Pradesh News: उफनती नदी में घंटों संघर्ष करती रही गर्भवती, तड़प- तड़प कर महिला की हुई मौत

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तहसील जवा के बरहटा गांव में भारी बारिश के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। उफनती नदी पार करते समय महिला का वाहन फंस गया और 2घंटे तक फंसे रहने के बाद उसकी तड़प कर मौत हो गई। बता दें कि इन दिनों रीवा के लिए यह बारिश जानलेवा हो चुकी है। वहीं भनिगंवा क्षेत्र में तो हालात यह है कि यहां सभी नदियां और नाले उफान पर है।
दरअसल, यहां के जवा तहसील के भनिगंवा गांव की रहने वाली प्रिया रानी कोल जो कि सोनू कोल की पत्नी थी। उसकी प्रेगनेंसी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जवा अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महना नदी का उफान तेज था। इसलिए सभी लोग नदी के एक तरफ ही अटके रहे। इसी दौरान करीब एक दो घंटे तक प्रियारानी कोल तड़पती व परेशान होती रही और वहीं तड़पती रही।हालांकि इस दौरान गांव के ही डाक्टर (झोलाछाप) को बुलाकर लाया गया और महिला को दिखाया गया, डाक्टर ने महिला को देखा और मृत बताया तभी परिवार वालों ने किसी तरह प्रिया रानी को मायके से ससुराल ले जाया गया। वहीं मायके से ससुराल जाने में 40किलों मीटर का सफर तय करना पड़ा। वहीं दुर्भाग्य देखिए मायके से ससुराल तक पहुंचने के लिए भी प्रियारानी के शव को संघर्ष करना पड़ा।
करीब 8 महीने से गर्भवती थी महिला
प्रियारानी के जेठ का कहना है कि प्रियारानी के पहले से एक बेटा है। वह करीब 8 महीने की गर्भवती थी। बाढ़ के चलते अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतें आई और ज्यादा तबीयत खराब होने से प्रियारानी की मौत हो गई। ससुर ने बताया कि बाढ़ के चलते उफान आने के कारण परिवार करीब 40 किलोमीटर का चक्कर काटकर महिला के शव को मायके से ससुराल लेकर आया और ससुराल में भी रोड़ न होने के कारण वह मायके चली गई थी, की मायके में सुरक्षित डिलीवरी हो जाएं। परंतु दुर्भाग्य देखिए कि अंतिम संस्कार ससुराल में भी रोड़ न होने के कारण शव को बड़ी मुश्किल से ससुराल ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply