जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा में दिखी फैंस की भीड़, फूल बरसाते हुए लोगों ने दी विदाई

Zubeen Garg Funeral: सिंगर जुबिन गर्ग का 19 सितंबर, 2025 को निधन के बाद उनके फैंस के बीच मातम छा गया। वहीं, रविवार 21 सितंबर को उनका शव असम के गुवाहाटी पहुंचा और यहां से अंतिम यात्रा निकाली गई। इस अंतिम यात्रा में जुबिन के फैंस की भीड़ देखने को मिली। साथ ही उनके फैंस ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। गुवाहाटी से इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कि फैंस की भीड़ अंतिम यात्रा में शामिल हुए हैं। यहां सुरक्षाबलों के बीच जुबिन के शव को अंतिम संस्कार के लिए अर्जुन भोगेश्वर बरुआह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स ले जाया जा रहा है। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कैसे हुई मौत?
बॉलीवुड सिंगर जुबिन गर्ग की मौत ने संगीत जगत समेत उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड में कई सुपरहिट गानों में अपनी सुरीली आवाज दे चुके जुबिन गर्ग सिंगापुर में चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां पर 19 सितंबर को समुद्र किनारे स्कूबा डाइविंग करते हुए एक हादसे में उनकी मौत हो गई।
सैकड़ों गानों को दी अपनी आवाज
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म दिल से आज भी अपनी कहानी और शानदार संगीत के लिए जानी जाती है। इस फिल्म के संगीत में जुबिन ने काफी योगदान दिया था। इसके साथ ही सैकड़ों सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। आईएमडीबी के मुताबिक, अब तक जुबिन ने 222 फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
घर के इकलौते बेटे थे जुबिन
जुबिन की बहन जोंगकी गर्ग लगभग 23 साल पहले जनवरी में कड़ाके की सर्दी में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने जा रही थीं, तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। वह महज 18 साल की उम्र में अभिनेत्री और गायिका के रूप में पहचान बना चुकी थीं। बहन की मौत ने गर्ग को प्रभावित किया था। वह अपने संगीत कार्यक्रमों में अक्सर उनका जिक्र किया करते थे। शुक्रवार को परिवार ने सिंगापुर में समुद्र में हुए हादसे में अपने इकलौते बेटे को भी खो दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply