बीना को PM MODI ने दी करोड़ों की सौगात, बोले- अब बीना विकास की नई ऊंचाइयों पर जाएंगा

Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर है। जहां पीएम मोदी बीना पहुंच चुके है। PM मोदी ने बीना में 50,700करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह परियोजनाएं इस क्षेत्र के औधोगिक विकास को ऊर्जा देगी। इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50,000करोड़ से अधिक खर्च करने वाली है... आप कल्पना करें कि इतने रुपए हमारे देश के कई राज्यों का कुल बजट भी नहीं होता जितना आज एक कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है।
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के लिए हमारे संकल्प कितने बड़े हैं। ये सारे प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में मध्य प्रदेश के हजारों-हजार युवाओं को रोजगार देंगे। आजादी के इस अमृतकाल में हर देशवासी ने अपने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए ये जरुरी है कि भारत आत्मनिर्भर हो, हमें विदेशों से कम से कम चीजें मांगनी पड़ें।
‘अब बीना विकास की नई ऊंचाइयों पर जाएंगा’
पीएम ने कहा कि बीना में बनने वाला ये आधुनिक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स इस पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं। इससे यहां नए नए उद्योग लगेंगे। यहां के किसानों और छोटे उद्यमियों को तो मदद मिलेगी ही, सबसे बड़ी बात है कि मेरे नौजवानों को रोजगार के भी हजारों मौके मिलने वाले हैं।
मध्य प्रदेश में पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी देश या किसी भी राज्य के विकास के लिए जरूरी है कि पूरी पारदर्शिता से शासन चले, भ्रष्टाचार पर लगाम कसी रहे। मध्य प्रदेश में आज की पीढ़ी को याद नहीं होगा, लेकिन एक वो भी दिन था जब मध्य प्रदेश की पहचान देश के सबसे खस्ताहाल राज्य के रूप में होती थी। आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक मध्य प्रदेश में राज किया उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध के सिवाय राज्य को कुछ भी नहीं दिया।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वो जमाना था कि यहां अपराधियों का ही बोलबाला था, कानून-व्यवस्था पर लोगों को भरोसा ही नहीं था। लेकिन जब आपने हमें और हमारे साथियों को सेवा का मौका दिया तो हमने पूरी ईमानदारी से मध्य प्रदेश का भाग्य बदलने का भरसक प्रयास किया है। हमने मध्य प्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई, यहां कानून-व्यवस्था स्थापित की।
संबोधन में पीएम मोदी ने जी-20 का श्रेय भारत को दिया
बीना में प्रधानमंत्री ने बोला कि भारत ने गुलामी को मानसिकता को पीछे छोड़कर अब स्वतंत्र होने के स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना शुरू किया है। कोई भी देश, जब ऐसा ठान लेता है, तो उसका कायाकल्प होना शुरू हो जाता है। इसकी एक तस्वीर अभी आपने G20शिखर सम्मेलन के दौरान भी देखी है। जो आपकी भावना है, वो आज पूरे देश की भावना है। इस G20की सफलता का श्रेय मोदी को नहीं बल्कि आप सबको जाता है। ये आप सबका सामर्थ्य है, ये 140करोड़ भारतवासियों की सफलता है। ये भारत की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है।
वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे दल भी हैं, जो देश और समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन्होंने मिलकर एक I.N.D.I alliance बनाया है, जिसे कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है, नेतृत्व पर भ्रम है। लेकिन इन्होंने अपनी मुंबई मीटिंग में ये घमंडिया गठबंधन कैसे काम करेगा इसकी नीति और रणनीति बना दी है। इन्होंने अपने एक Hidden agenda भी तय कर लिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply