‘मेरे जैसा कोई पुराना बनता तो हमारे खिलाफ कई खड़े मिलते’ इशारों-इशारों में बीरेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी के नेताओं पर कसा तंज

HARYANA NEWS: कांग्रेस कार्यालय में चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी में अनुशासन की बात करते हैं सबसे पहले उन पर अनुशासन लागू होना चाहिए। इसमें कोई छूट नहीं होनी चाहिए कि ये बड़ा नेता है इसको सब छूट है। छोटे को सजा तो मैं इस चीज़ को बर्दाश्त नहीं करूंगा मैं इसका विरोध करूंगा।
भाजपा पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी लोगों में विश्वास हो चुकी है, इन्होंने समाज को बांटने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दो वजह से जीत हुई है एक तो ग्यारह साल संगठन नहीं बना,दूसरा कारण पार्टी का संगठन न होने कारण भारतीय जनता पार्टी ने समाज को बांटने की सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बटी हुई है,कांग्रेस कोकौन बांटता है,वो कौन लोग है। खुलकर क्यों नहीं बोलते। आप लोगों में ये हिम्मत नहीं है। मैं यह कहता हूं कि कांग्रेस अगर एकजुट रहे तो हुड्डा सात महीने में सीएम बन सकते है।
हुड्डा से बीरेंद्र सिंह ने कही बड़ी बात
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी ने BK हरि प्रसाद को कहा कि आपने राव नरेंद्र को अध्यक्ष बना दिया और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। उन्होंने कहा कि आप इनसे कहें अब जल्द ही संगठन बनाए।चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हुड्डा से कहा कि आपके तो 37 MLA हैं आप तो दो घंटे में बना दोगे।लेकिन संगठन बनाते समय भेदभाव नहीं करना। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा कि आप प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपको मौक़ा मिला।
अपनी पार्टी के नेताओं पर कसा तंज
उन्होंने इशारों इशारों में कंज कसते हुए कहा कि आप नए प्रदेशाध्यक्ष बने हैं अगर मेरे जैसा कोई पुराना बनता तो हमारे खिलाफ कई खड़े मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आप न्यायपूर्ण कांग्रेस का संगठन बनाए।अगर कांग्रेस की ताकत हरियाणा में आती है तो देश की राजनीति बदलती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply