HARYANA NEWS: राकेश टिकैत के बयान से भाजपा में हड़कंप, ‘वे हरियाणा क्यों आते हैं’
हिसार: भारतीय किसान यूनियन के किसान राकेश टिकैत हिसार में लघु सचिवालय में किसानों के धरने पर पहुंचे। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल, यूपी के यशपाल मलिक, सत्यपाल मलिक और राकेश टिकैत को उड़नतश्तरी कहे जाने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि यदि वे लोग बाहर के हैं तो देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी हरियाणा के बाहर के है। वे हरियाणा क्यों आते हैं।
भाजपा नेताओं को पहले अपनी पार्टी में सुधार करना चाहिए। भाजपा नेता अपनी पार्टी के लोगों से तंग है, इसलिए वे उन्हें तो कुछ कह नहीं पा रहे। इसलिए वे गुजरात के नेताओं के लिए कह रहे हैं।
विपक्ष डरा हुआ
टिकैत ने कहा कि देश में डरा हुआ विपक्ष तानाशाह को पैदा करता है। देश की राजनीतिक पार्टी या तो सत्ता में रहे नहीं तो उसे सड़क पर रहना चाहिए। आज विपक्ष डरा हुआ है और कोई जेल नहीं जा रहा। कोई विपक्ष पर लाठीचार्ज नहीं हो रहे, देश के मुद्दे गायब हो गए। आने वाले समय में आंदोलन होंगे। मौसम ठंडा रहा और आंदोलन गर्म होंगे।
जहां इंडस्ट्री लगी वहां लेबर पैदा हुई
टिकैत ने कहा कि आंदोलन चलेगा तो किसानों को कुछ मिलेगा। सरकार से बातचीत भी चलती रहेगी। सरकार की मंशा किसानों को बेरोजगार बनाने की है। सरकार चाहती है कि देश को लेबर इंडस्ट्री बनाना। बड़ी बड़ी लेबर कालोनी बने और सस्ते में इंडस्ट्री में काम करने केलिए मजदूर मिले। जिन गांवों में इंडस्ट्री लगी है, उनमें पढ़ाई बिलकुल गायब हो गई। कुछ दिनों में सर्वे डाटा जारी करेंगे। उन जगहों पर लेबर क्लास पैदा हुई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply