समंदर के बीच बसा एक ऐसा देश जहां रहते हैं सिर्फ 27 लोग
Ajab Gajab: दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां की जनसंख्या तो ज्यादा है ही साथ ही साथ वहां का क्षेत्रफल भी ज्यादा है। लेकिन एक देश ऐसा है जहां की जनसंख्या सिर्फ 27 लोगों की है। इस देश को दुनिया के सबसे छोटे देश के रुप में जाना जाता है। ये देश इंग्लैंड के पास स्थित है।हम इंग्लैंड के पास स्थित सीलैंड की बात कर रहे हैं।
इंग्लैंड के सफोल्क बीच से करीब 10किमी की दूरी पर यह देश स्थित है। यह देश एक किले पर बसा है जो खंडहर हो चुका है। द्वितीय विश्य युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने इस किले का निर्माण कराया था। ब्रिटेन ने बाद में इस किले को खाली कर दिया। तभी से सीलैंड पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा है। इस देश को माइक्रो नेशन कहा जाता है।सीलैंड का क्षेत्रफल काफी कम है, ऐसे में इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। ऐसे में जब पहली बार इंटरनेट के जरिए लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिया। इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली। बता दें कि फेसबुक पर प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड के नाम से इस छोटे देश का एक पेज भी बना है, जिसे लगभग 92 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, अब इस छोटे देश की सैर पर अच्छे खासे टूरिस्ट भी पहुंच रहे हैं।
सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली है। इस कारण से दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, जिसका क्षेत्रफल 0.44वर्ग किलोमीटर है। यहां की जनसंख्या 800है। यहां पर कई शानदार इमारतें भी हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply