रेखा ने क्यों बना ली फिल्मी दुनिया से दूरी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
ENTERTAINMENT: रेखा…जो बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती है और जिन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। लेकिन फिलहाल वह पिछले कुछ समय से फिल्मी दुनिया से दूर है। हालाकिं बॉलीवुड की पार्टीज और अन्य इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। वहीं हाल ही में रेखा ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म करना क्यों छोड़ा दिया।
रेखा ने बताई फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने का कारण
दरअसल रेखा ने अपने करियर को लेकर बताया था कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं। उन्हें जो करना पसंद है उन्हें उसको चुनने का अधिकार है, साथ ही उन्हें मिलने वाले प्रोजेक्ट को न कहने की लग्जरी भी है। इसलिए वह खुद को लकी मानती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वह जो चीज पसंद करती हैं उसे फिर से जीने के लिए उनकी पास बहुत सी यादें हैं। जब समय सही होगा, तो उन्हें सही प्रोजेक्ट भी मिल जाएगा। रेखा ने आगे कहा कि कम से कम उन्हें ये राइट है कि वे वह चुनती है जो उन्हें पसंद है।
वहीं प्यार के सवाल पर उन्होंने बताया कि जब एक बार रिश्ता बन जाता है तो वह हमेशा के लिए होता है। कभी-कभी हम अधिक चाह सकते हैं और कभी-कभी ये काफी ज्यादा होता है और यह बात रेखा की कला पर भी लागू होती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply