UP News: अपनी ही सरकार के विरोध में बोलने लगे भाजपा विधायक, यूपी विधानसभा से आई हैरान कर देने वाली तस्वीर

UP Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिस पर पक्ष और विपक्ष, दोनों ही कुछ समझ नहीं पाया। दरअसल, विधानसभा में हर्षवर्धन वाजपेयी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिए। भाजपा विधायक ने नजूल भूमि विधेयक पर बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी लोगों को आवास देकर बसा रहे हैं आप उनके घर गिरा देंगे। जब संसदीय कार्यमंत्री ने बीच में हर्षवर्धन वाजपेयी को रोकना चाहा तो विपक्ष ने बवाल कर दिया। हालांकि, इस विधेयक का विरोध रघुराज प्रताप सिंह ने भी किया था। ऐसे में सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है कि कैसे अपने ही विधायकों मनाया जाए?
क्या कहा भाजपा विधायक ने?
भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने विधानसभा में भाषण देते हुए कहा कि वाजपेयी ने कहा कि आजादी के 75 साल पहले से सौ-सौ वर्षों से लोग यहां रह रहे हैं। पीएम मोदी लोगों को आवास देकर बसा रहे हैं आप उनके घर गिरा देंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग नजूल भूमि पर पहले से रह रहे हैं उसको फ्री होल्ड किया जाए। उन्होंने कहा कि राजा भैया और सिद्धार्थ नाथ सिंह के घर के आसपास 100 मीटर के दायरे में लोग रहते हैं। अधिकारियों ने गलत फीडबैक दिया है।
राजा भैया ने भी विधेयक का किया विरोध
इस विधेयक के विरोध में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने सदन में कहा कि ये कौन सा विकास हो रहा है। लाखों लोगों को सड़क पर लाने की कोशिश की जा रही है। ये जानकारी किन अधिकारियों ने दी है। ये समझ से परे है। अगर अंग्रेज फ्री होल्ड कर सकते हैं तो ये जनहितकारी सरकार क्यों नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट भी नजूल की भूमि पर बना है। क्या इसे भी खाली करा देंगे। ये विधेयक प्रवर समिति को भेजा जाए। इस व्यवस्था से अव्यवस्था पैदा होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply