Haryana News: ‘कांग्रेस में नहीं बीजेपी में है गुटबाजी’ भाजपा पर जमकर बरसे दीपेंद्र हुड्डा

Haryana News: हरियाणा के गुहला चीका के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने सांसद दीपेंद्र हुड्डापहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुहला चीका में बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि प्रशासनिक आपदा थी।अधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट बनाया और वीडियो बनाई। अधिकारियों ने समय रहते बचाव कार्य के पुख्ता प्रबंध नहीं किया। बीजेपी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की सरकार में अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। कांग्रेस राज में हरियाणा में प्रति एकड़ ₹10000मुआवजा निर्धारित था। सैनी सरकार ने 10000से घटाकर मुआवजा 7000किया।पंजाब सरकार ने 5000से बढ़कर 15000मुआवजा किया। कांग्रेस सरकार में किसानों के 2के चेक पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह बीजेपी की सोशल मीडिया टीम की देंन। कोई भी सरकार निश्चित मुआवजे से कम कैसे दे सकती है।
कांग्रेस में नहीं बीजेपी में है गुटबाजी- हुड्डा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस प्रजातांत्रिक पार्टी है। प्रजातांत्रिक तरीके से हरियाणा विधानसभा में विपक्ष का नेताजल्द बनाएगी। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं।विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी आज तक पीसीसी प्रेसिडेंट नहीं बन पाई।बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लड़ाई जारी है। बीजेपी में मंत्रियों की मुख्यमंत्री से नहीं बनती और मुख्यमंत्री को मंत्रियों की परवाह नहीं है।कांग्रेस नहीं बीजेपी में गुटबाजी है। दीपेंद्र हुड्डाने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सरकार पर विकास के मामले में गुड़गांव से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगा चुके हैं। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने x से मिनिस्टर हटा लिया। जो बीजेपी में गुटबाजी साफ दर्शाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply