एलियंस ने सोवियत के सैनिकों को बना दिया था पत्थर, CIA का चौंकाने वाला खुलासा
CIA Report: अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस में एक UFO क्रैश के बाद 5 एलियनों को देखा गया है। पांचों एलियन UFO से बाहर आए और देखते-ही-देखते रूस के 20 से ज्यादा सैनिकों को ‘पत्थर में बदल दिया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के पास 250 पन्नों की एक ऐसी रिपोर्ट मौजूद हैं, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। हाल ही में, इसी रिपोर्ट का एक पन्ना ऑनलाइन वायरल हो रहा है। वायरल हो रही रिपोर्ट में सोवियत संघ के पतन का जिक्र किया गया है।
उस रिपोर्ट में दावा किया गया है 'साइबेरिया में एक सैन्य यूनिट के ऊपर एक UFO मंडरा रहा था। जिसे सैनिकों ने नीचे गिरा दिया। इसके बाद उस UFO से 5 एलियन बाहर आए और देखते-ही-देखते रूस के 20 से ज्यादा सैनिकों को ‘पत्थर में बदल दिया। बता दें, यह घटना शीत युद्ध के दौर में हुई थी। साल 1991 में सोवियत संघ के पतन होने के बाद CIA ये मामला सामने आया था।
पत्थरों में बदल गए सैनिक
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन सैनिकों ने इस घटना को अपनी आखों से देखा वो सभी पत्थर में बदल गए। सिर्फ दो सैनिक बचे थे। वहीं, जांच के दौरान वैज्ञानिकों को पता चला कि सैनिकों के शरीर चूना पत्थर के हो गए थे।
CIA की रिपोर्ट ने खड़े किए कई सवाल
दरअसल, CIA की रिपोर्ट में जो दावे किए गए है, वो बहुत ही चौंकाने वाले है। इसके अलावा उतना ही रहस्यमयी भी है। इस रिपोर्ट के सामने आने से कई सवाल उठ रहे है। क्या सच में कोई ऐसी ताकत धरती पर आई थी। जिसने इंसानों को पत्थर में बदल दिया था। क्या ये किसी गुप्त तकनीक का हिस्सा तो नहीं था।
Leave a Reply