Margashirsha Purnima 2023: कब है इस साल की मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जाने तिथि पूजा, मुहूर्त, और महत्व

Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर 2023 को है। बता दे कि इस साल की आखिरी पूर्णिमा होगी। इस साल की मार्गशीर्ष पूर्णिमा बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का संयोग बन रहा है, जो व्रती को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्रदान करेगा।
26 दिंसबर को है मार्गशीर्ष पूर्णिमा
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 26दिसंबर मंगलवार को सुबह 5:46मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 27दिसंबर बुधवार को सुबह 6:02मिनट तक मान्य है। उदयातिथि और चंद्रोदय समय के आधार पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26दिसंबर दिन मंगलवार को है।
स्नान-दान का समय
26दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का कार्यक्रम ब्रह्म मुहूर्त शुरु हो जाएगा। उस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:22 मिनट से सुबह 6:17 मिनट तक है। साथ ही 9:47 बजे से दोपहर 1:39 बजे के बीच भी दान, पाठ, स्नान भी कर सकते है।
कब है मृगशिरा नक्षत्र
इस दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शुक्ल योग और मृगशिरा नक्षत्र है। शुक्ल योग प्रात: से लेकर 27 दिसंबर को प्रात: 03:22 बजे तक है। उसके बाद से ब्रह्म योग शुरु हो जाएगा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को प्रात:काल से मृगशिरा नक्षत्र शुरू है, जो रात 10:21 मिनट तक है, उसके बाद से आर्द्रा नक्षत्र है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का चंद्रोदय समय
इस दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम 4:45 मिनट पर है। उस समय से आप चंद्रमा की पूजा करें और चंद्रमा अर्घ्य दें। पूर्णिमा को चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली में चंद्र की स्थिति मजबूत होती है। इसके फलस्वरूप मन स्थिर रहता है।
इस दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा को सूर्योदय प्रात: 7:12मिनट पर है मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्वर्ग की भद्रा भी है। भद्रा का समय सुबह 07:12मिनट से शाम 5:51मिनट तक है। स्वर्ग के भद्रा का प्रभाव धरती पर नहीं होता है।
Leave a Reply