Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, सीएम की रेस में इन नामों की हो रही चर्चा
Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है और स्पष्ट बहुमत हासिल करते दिखाई दे रही है। कांग्रेस को रुझान में 65 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है। वहीं तेलंगाना में 119 सीटें हैं वहीं सरकार बनने के लिए 60 सीटों पर बढ़त जरुरी है। ऐसे में कांग्रेस की सरकार लगभग तय माना जा रहा है ऐसे में अब राज्य में सीएम के संभावित चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे तेलंगाना में सीएम के लिए कौन से संभावित चेहरे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी
तेलंगाना में कांग्रेस की तरफ से जो सीएम पद का सबसे बड़ा दावेदार है वो है तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी। रेवंत रेड्डी अपने कॉलेज के दिनों से एबीवीपी में थे लेकिन बाद में रेवंत रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी ज्याइन कर ली। साल 2009 में रेवंत रेड्डी टीडीपी के टिकट पर कोडांगल विधानसभा सीट से मैदान में उतरे और सदन तक पहुंचे। वहीं साल 2014 में टीडीपी ने सदन का नेता चुना। साल 2017में रेवंत रेड्डी ने टीडीपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह कांग्रेस के टिकट पर 2018के विधानसभा चुनाव में कोडांगल सीट से लड़े, लेकिन उस दौरान हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव 2019में कांग्रेस ने रेड्डी को मलकाजगिरि से टिकट दिया। इस चुनाव में रेड्डी ने 10,919वोटों से जीत हासिल की फिर साल 2021 में उन्हें कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
एन उत्तम कुमार रेड्डी भी रेस में
वहीं तेलंगाना की सीएम रेस में दूसरा नाम एन उत्तम कुमार रेड्डी का सामने आ रहा है। एन उत्तम कुमार रेड्डी कांग्रेस में कई जिम्मेदारी निभा चुके हैं। साल 1999में एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कोडाद निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चेंदर राव वेनपल्ली को 7309वोटों से हराया था। जिसके बाद साल 2004 में इस को जीत कर अपने नाम किया। साल 2009 में एन उत्तम कुमार रेड्डी की सीट बदली लेकिन फिर भी उनकी जीत का सिलसिला जारी रहा और फिर वो हुज़ूरनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनें। साल 2014में एक बार फिर वह हुजूरनगर विधानसभा सीट से उतरे और जीत हासिल की। साल 2014उन्हें नल्लारी किरण कुमार रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया था।
इन नामों की भी हो रही चर्चा
इनके अलावा के. जना रेड्डी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, मल्लू भट्टी विक्रमार्क, टी जीवन रेड्डी, रेणुका चौधरी और दामोदर राजनरसिम्हा के नाम भी सीएम के रेस में हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply