नवरात्रि के दौरान ही क्यों किया जाता हैं गरबा और डांडिया नृत्य, मां दुर्गा से क्या हैं कनेक्शन?
Dandiya And Garba Dance: शारदीय नवरात्रि का आज चौथा नवरात्र है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी रोग, दोष, शोक से मुक्ति मिलती है। मां कूष्मांडा को सौरमंडल की अधिष्ठात्री देवी भी मानी जाती है। कूष्मांडा मां ने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड का सृजन कर दिया था। वहीं मंद हंसी के द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण ही इनका यह नाम पड़ा। वहीं नवरात्रि में भक्त डांडिया और गरबा नृत्य करते है। अब सवाल है कि नवरात्रि में ही गरबा क्यों किया जाता है। चलिए आपको आज इस सवाल का जवाब देते है।
नवरात्रि में क्यों खेलते है डांडिया?
दरअसल नवरात्रि के नौ दिनों के बीच में डांडिया और गरबा खेला जाता है। इसके लिए एक पार्टी का आयोजन करते है और इसमें डांडिया और गरबा के लिए कॉपिटेशन भी रखा जाता है। लेकिन अब बात करें कि इन्हीं दिनों में गरबा क्यों खेला जाता है तो बता दें कि नवरात्रि में डांडिया औक गरबा से भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते है। साथ ही इससे उन्हें मा का आशीर्वाद भी मिलता है।
गरबा से पहले मां की प्रतिमा की होती है पूजा
वहीं गरबा और डांडिया नृत्य अलग-अलग तरीके से खेला जाता है। कहा जाता है कि जब भक्त डांडिया नृत्य करते है तो इससे देवी की आकृति का ध्यान किया जाता है। जिसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं डांडिया और गरबा के दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। पहले मां की पूजा करने के लिए मां की प्रतिमा के सामने मिट्टी के कलश में छेद करके टीप जलाया जाता है। फिर उसमें चांदी का सिक्का भी डाला जाती है। इसी दीप की हल्की रोशनी में भक्त नृत्य करते है।
डांडिया नृत्य से नकारात्मकता की होती समाप्ति
वहीं वैज्ञानिक की और से बताएं तो डांडिया नृत्य के समय डांडिया लड़ने से जो आवाज उत्पन्न होती है। वह एक पॉजिटिव एनर्जी होती है। साथ ही यह नकारात्मकता को समाप्त करती है। उधर गरबा नृत्य में भी महिलाएं तीन तालियों का प्रयोग करती है जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नवरात्रि में गरबा और डांडियों का नृत्य पौराणिक समय से है। आज भले ही पूरा देश गरबा और डांडिया नृत्य करता हो लेकिन इसका इतिहास राजस्थान और गुजरात से जुड़ा है। वहीं नृत्य का आयोजन सामूहिक तौर पर देशभर में होता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply