Rajasthan Elections 2023: महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान, अब परिवार की महिला मुखियां को मिलेंगे 10 हजार

Priyanka Gandhi in Jhunjhunu: राजस्थान के झुंझुनूमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। प्रियंका गांधी ने परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान की मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है। ये वीरों का प्रदेश हैं। इस धरती ने अनगिनत शहीद दिए और यहीं से स्वतंत्रता की अलख जली, इसलिए यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। उन्होंने कहा कि झुंझुनू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है। झुंझुनू का इतिहास शौर्य का है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।
जनता के लिए विकास के कार्य किए जाएं- प्रियंका
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि देश-प्रदेश चलाने वालों के पास एक विजन होना चाहिए, जिससे जनता के लिए विकास के कार्य किए जाएं। लेकिन मोदी सरकार के पास जनता के विकास का कोई विजन नहीं है। PM मोदी सिर्फ अपने मित्र के लिए काम कर रहे हैं।
‘केवल दो उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है’
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज की सरकार केवल दो उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्हें देश की पूरी सम्पति सौंपा जा रहा है जैसे हवाई अड्डे, बंदरगाह और बड़े-बड़े PSU दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कैसी सरकार है जो रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। उनके पास कोई विजन, रोडमैप नहीं है।
700 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके थे- प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि खेती-किसानी भी रोजगार का बड़ा जरिया था, लेकिन मोदी सरकार ने किसान कानून से इसे खत्म करने की कोशिश की। जब चुनाव आया, तब जाकर मोदी सरकार ने किसान कानून वापस लिए, लेकिन तब तक किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके थे।
Leave a Reply