दिवाली पर घर में भूल कर भी न रखें ये चीजें, वरना समृद्धि का नहीं होगा वास

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इस साल ये त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन साफ-सफाई करना बेहद जरूरी समझा गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में पड़ी कुछ पुरानी चीजें वास्तु दोष का कारण बनती हैं। ये चीजें घर की आर्थिक स्थिति पर खराब कर सकती हैं। इसलिए दिवाली की सफाई में खासतौर से इन वस्तुओं को घर से बाहर निकलना जरूरी होता है। ताकि घर में दरिद्रता वास न करें। आइए जानते हैं आपको सफाई के दौरान किन-किन चीजों को घर से बाहर निकाल देनी चाहिए?
जंग लगे हुए बर्तन
अगर आप दिवाली पर अपने घर में अगर आप जंग लगे हुए लोहे के बर्तन रखते है, तो अशांति और अशुभता का वातावरण बन जाता है। ये घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। ऐसा माना जाता है कि जंग लगा लोहा घर में रखने से लक्ष्मी माता की कृपा घर नहीं आती है।
टूटी घड़ियां
घर के अंदर पुरानी या टूटी घड़ियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होता है। ये न केवल घर की समृद्धि और सौभाग्य में रुकावट डालती हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के जीवन में अशांति भी ला सकती हैं। इसलिए ध्यान रखे कि दिवाली से पहले टूटी घड़ियां घर से बाहर फेंक दें।
पुराने जूते
पुराने और फटे जूते घर में रखने से धन और समृद्धि में रुकावट आती है। ये घर में अव्यवस्था और नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। फटे जूते घर के प्रवेश द्वार या आंगन में रखने से लक्ष्मी माता का निवास नहीं होता।
Leave a Reply