‘24 फसलें MSP पर खरीदी जा रही है मगर 24 फसल तो हरियाणा में होती ही नहीं है’ सैनी सरकार पर जमकर बरसे हुड्डा

Haryana News: कांग्रेस के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुडा ने गोहाना की अनाज मंडी धान खरीद को लेकर दौरा किया। मंडी में धान खरीद को लेकर किसानों और आढ़तियों से बातचीत की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के धान का सही दाम नहीं दे रही है।
हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव घोषणा पत्र में वायदा किया था MSP पर धान खरीदने का मगर आज धान MSP पर नहीं बिक रहा है। उससे भी कम भाव में बिक रहा है। यह किसानों से पूछ सकते है। प्रत्यक्ष को प्रणाम क्या। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की 300 से 400 रुपए की प्रति क्विंटल के हिसाब से कटौती की जा रही है। अनाज मंडियों से उठान तक नहीं हो रहा है। किसान को मजबूर किया जा रहा है। कम कीमत पर धान बेचने को लेकर। किसान परेशान है। किसानों को न समय पर खाद मिल रही है न MSP,यह सरकार इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है।
24 फसल तो हरियाणा में होती ही नहीं है- हुड्डा
हुड्डा ने कहा कि सरकार दावा करती है 24 फसलें MSP पर खरीदी जा रही है मगर 24 फसल तो हरियाणा में होती ही नहीं है। इस सरकार ने आमदुग़नी का वायदा किया आमदनी दोगुनी तो हुई नहीं मगर लागत दोगुनी हो गई। जिस प्रकार से मंडियों में भ्रष्टाचार हो रहा है यह मै पहले भी कह चुका हूं। IG पूर्ण कुमार और रोहतक पुलिस के ASI संदीप कुमार लाठर सुसाइड केस को लेकर बोले इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए हमारी मांग की हाई कोर्ट के सीटिंग जज की देखरेख जांच होनी चाहिए।
बीजेपी के हरियाणा सरकार में तीसरे ट्रम पूरा होने पर हुड्डा ने कहा कि इस सरकार ने कुछ किया नहीं है जो जश्न मनाए। हम जनहित के मुद्दे उठाते है यह हमारा काम है।
Leave a Reply