बिहार में सीएम सैनी ने जनता से की अपील, कहा- विकसित भारत में बिहार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के सुपौल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "हम सब जानते हैं कि 2005 के बाद आज तक, इन 20 सालों में बिहार किस गति से बदला है। आज बिहार के हर गांव को बिजली के साथ जोड़ा गया है। आज बिहार के हर गांव को सड़क के साथ जोड़ने का काम नीतीश कुमार ने किया है।
सीएम सैनी ने जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि मैं आपके बीच ये अपील करने आया हूं कि विकास की यह गति रुकनी नहीं चाहिए बल्कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में और तेज गति से आगे बढ़नी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प लिया है कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाएंगे और इस विकसित भारत में बिहार भी पीछे ना रहे बल्कि विकसित भारत में बिहार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
बिहार में युवाओं को अच्छी शिक्षा मिल रही है- सीएम सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "INDIA गठबंधन के पास झूठ के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं ने झूठ बोलकर कुछ राज्यों में सत्ता हासिल की है लेकिन वे वहां के लोगों का शोषण कर रहे हैं। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का हर गांव सड़क से जुड़ गया है, हर गांव में बिजली पहुंच गई है, महिलाएं सशक्त हो रही हैं, बिहार में युवाओं को अच्छी शिक्षा मिल रही है।
Leave a Reply