Horoscope Today 17 October 2025, Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार के दिन बदलेगी मेष समेत इन ग्रहों के चाल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

HOROSCOPE TODAY 17 October 2025 AAJ KA RASHIFAL: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन विशेष है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। अवसर को हाथ से न जाने दें, मेहनत से नए रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल पर नेतृत्व मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। सिंगल्स को रोमांटिक संदेश मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन स्थिर रहेगा। पुराने कार्य पूरे होंगे। धैर्य रखें, परिणाम सकारात्मक होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में स्थिर लाभ। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा। युवा वर्ग को लक्ष्य के प्रति गंभीरता दिखानी होगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का भाग्य आज के दिन लाक रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। मेहनत बढ़ेगी, लेकिन निजी जीवन में सुकून मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन मिलाजुला। युवा वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई सलाह बहुत ही सोच समझ कर लेनी होगी, क्योंकि आपके विरोधी आज मित्र बन सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा। सीनियर से मार्गदर्शन मिलेगा। प्यार या दोस्तों के कारण करियर पर ध्यान कम देंगे। करीबी की समस्या पर फोकस रहेगा। स्वास्थ्य और प्रॉपर्टी पर ध्यान दें, छात्रों के लिए अच्छा दिन। खेल-कूद में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा फलदायी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेष रूप से पेट से संबंधित समस्याओं से सावधान रहें।
सिंह राशि (Leo)
: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ईमानदारी से काम करें। कार्यक्षमता और आत्मविश्वास रखें, नई जिम्मेदारियां स्वीकार करें।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में लापरवाही ना दिखाएं। लेकिन किसी के दवाब में आकर भी काम करना आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। विदेशों से धन लाभ की संभावना है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। धैर्य से काम करें। व्यापारी वर्ग को जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। अपनी चीजों का ध्यान रखें। ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। नौकरी में किस्मत खुल सकती है। सरकारी क्षेत्र से धन लाभ की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। घर में सुख-शांति और सामंजस्य रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने कामों में सफलता मिलेगी। कार्यों के प्रति गंभीरता दिखाएं। व्यापारी वर्ग को नई डील में सतर्क रहें। धन लाभ के कई रास्ते खुलेंगे। बहुत अधिक हंसी-मजाक से बचें। नौकरी में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगी आपकी आलोचना कर सकते हैं। कानूनी मामलों में दूरी बनाएं रखें। सेहत का ध्यान जरूर रखें। काम और प्यार में सामंजस्य बनाए रखें। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कमियां उजागर हो सकती हैं। युवा वर्ग नए कार्यों की जानकारी एकत्र करें। शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कानूनी विवादों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में सबकी सेहत का ध्यान रखें। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार के लिए दिन अच्छा है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहना वाला है। आपके साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पति-पत्नी समझदारी से काम करें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। व्यापारी वर्ग नेटवर्किंग मजबूत रखें, पूर्व जान-पहचान से लाभ।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर कार्यों को प्राथमिकता दें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। अपने इमोशन पर कंट्रोल रखें। मानसिक व्यथा और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। मन लगा के और मेहनत से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में असमंजस रह सकता है। बिजली उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक व्यापार से मुनाफा हो सकता है। पुराने मित्र मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बिताएंगे। युवा वर्ग सकारात्मक सोच रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों को सटीकता से पूरा करें। वाद-विवाद से व्यापारिक संबंध खराब हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। करियर में अच्छा मोड़ आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी होंगी।
Leave a Reply