हाथों में मां का पोस्टर लेकर दर-दर भटक रहे 3 मासूम, 9 साल बाद प्रेमी के साथ फरार हुई महिला

Up news: अच्छे से शादी हुई...फिर एक साल बाद बेटी का जन्म हुआ। उसके बाद जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। लेकिन अचानक महिला एक रात को अपने तीन बच्चों को छोड़कर गायब हो गई। पति को जैसे ही इस बात की खबर हुआ। तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचा और गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं जब जांच शुरू की तो पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। अब पति अपनी पत्नी को बच्चों के साथ पोस्टर लगाकर ढुढ़ रहा है।
मामला यूपी के अजामगढ़ का है। जहां 9 साल पहले महिला की शादी हुई। जिसके बाद पति अपने गांव में महिला को ले आया। सब कुछ ठीक चल रहा था और पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ बेहद खुश थे। लेकिन अचानक पत्नी के गायब होने से पति को महिला की शादी से पहले कही गई बातें याद ने लगी। जिसके बाद पति पुलिस स्टेशन गया और पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
3 बच्चों को छोड़कर फरार हुई महिला
हुआ यूं कि महिला से शादी से पहले पति को बताया कि उनके कई दोस्त है जिनसे वह बातें करती है। लेकिन शादी के बाद वह करना छोड़ देगीऔर अपने पति को ही सब कुछ मानेंगी। ये बात सुनकर लड़के ने शादी के ले हां कह दिया और शादी कर ली। शादी के 9 साल कब बीत गए पता नहीं चला। इस दौरान दोनो के तीन बच्चे हुए। जिनके साथ वह खुश थे। हालांकि कई बार पत्नी के फोन पर अंजान व्यक्ति का कॉल आनी पति को ठीक नहीं लगती थी।
शौच के बहाने से घर से निकल थी मां
पत्नी इन फोन को अंजान फोन बताकर पति को बहकाती रही और पति ने भी इन बातों पर गौर नहीं किया।लेकिन एक रात पत्नी के फोन पर कॉल आई। उसके बाद शौच के बहाने से वह घर से बाहर निकल गई। काफी देर के बाद पत्नी का घर के अंदर ना आने पर बच्चों को टेंशन होने लगी। उधर पति भी अपने बच्चों से उनकी मां के बारे में पूछने लगा। बच्चों ने अपने पिता को कहा कि मां शौच के लिए बाहर गई थी अभी तक नहीं आई।
पति ने पत्नी को काफी तलाशा लेकिन वही नहीं मिली। जिसके बाद पति ने पुलिस को सारी बात बताई। कहा जा रहा है कि पत्नी अपने पांचवे प्रेमी के साथ फरार हो गई है। हालांकि पति अपने तीन मासमों को लेकर पत्नी को तलाश रहा है। पति ने पत्नी के पोस्टर भी बनवाए है।
Leave a Reply