Mau Wall Collapse: मऊ में हुआ बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 3 महिलाएं 1 बच्चे की मौत, कई घायल
Mau Wall Collapse: उत्तर प्रदेश के मऊ में बड़ा हादसा हो गया। जहां घोसी रेलवे स्टेशन के पास की ईदगाह की दीवार गिरने से करीबन 21 महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए। ये सभी महिलाएं हल्दी की रस्म के लिए जा रही थीं। सूचना मिलने पर आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
3 महिलाएं 1 बच्चे की मौत
इस हादसे में तीन महिलाएं और एक बच्चे की मौत हो गई है। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अभी तक 21 लोगों मलबे से निकाले जा चुके हैं। सभी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिसमें सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घोसी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले एक परिवार के घर शादी थी।
कैसे हुई घटना
शुक्रवार शाम को महिलाएं, रिश्तेदार और बच्चे हल्दी की रस्म निभाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ईदगाह की जर्जर दीवार गिर गई जिसमें कई महिलाएं दब गईं। जो महिलाएं बच गईं थी वो चीख-पुकार मचाने लगीं। जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन पहुंचे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
डीआईजी ने दी जानकारी
वहीं घटना पर मौजूद डीआईजी अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक 21 को मलबे से निकाला गया है, जिनमें से चार की मौत हो घई है। मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं हैं। ईदगाह की दीवार के मलबे को जेसीबी की मदद से हटाकर देखा जा रहा है कि कहीं कोई और तो नहीं दबा है। घायलों में ज्यादातर महिलाओं और बच्चे हैं। ये सभीहल्दी की रस्म निभाने जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply