HBSE 12th Result: हरियाणा 12वीं बोर्ड में 85.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास, 89.41 फीसदी छात्राओं ने मारी बाजी
HBSE 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा आज मंगलवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं में कुल 85.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस साल 12वीं में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.86 फीसदी रहा है। जो छात्राओं से 7.55% कम है। इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
बता दें, इस साल जिंद जिले ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया। जबकि नूंह जिला सबसे निचले पायदान पर रहा। मालूम हो कि हरियाणा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की थीं। जिसमें कुल 5,16,787 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहीं, परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के कारण 29 मार्च 2025 को पेपर दोबारा आयोजित की गई थी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया रिजल्ट घोषित
हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने मंगलवार 13 मई को सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ देख सकते हैं। इसके अलावा SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
1. सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. फिर होम पेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
3. इसके बाद हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
4. फिर रोल नंबर आदि मांगी गई डिटेल को दर्ज कर सबमिट करें।
5. डिटेल्स दर्ज करने के बाद मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
6. आखिर में मार्कशीट का प्रिंट निकाल लें।
इसके अलावा SMS के जरिए भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इसके लिए RESULTHB12<रोल नंबर> टाइप करें और 56263 पर भेज दें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply