Haryana: अंबाला में कांग्रेस पार्टी कार्यालय का किया गया उद्घाटन, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
Haryana News: पूरे देश में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन मनाया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस में मौके पर अंबाला में कांग्रेस के पूर्व परदेश कोषाध्यक्ष रोहित जैन द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस प्रोग्राम में भाग लिया। रोहित जैन ने कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद वहां पर बैठे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकराओं ने प्रोग्राम में भाग लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे सभी पार्टियों ने कुनाव को लेकर कमर कस ली है ।एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए है।अंबाला में कांग्रेस के पूर्व परदेश कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रग्राम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए साथ ही राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किए जाने पर रोहित जैन को बधाई दी गई।
कांग्रेस नीतियों को जन जन पहुंचाएंगे
वहीं इस मौके पर रोहित जैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचने के लिए और लोगो को जुड़ने के लिए और एक टीम की तरह मिलकर अंबाला के लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा की जिस प्रकार बीजेपी द्वारा नफरत की राजनीति की जा रही है महंगाई चर्म सीमा पर है , बेरोजगारी चर्म सीमा पर है और भ्रष्टाचार जिस प्रकार से चर्म सीमा पर है उसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
गुटबाजी के सवाल पर ये दिया जवाब
वहीं जब उनसे पूछा गया की कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी साफ देखी जा सकती है उसपर उन्होंने कहा की कोई गुटबाजी नही है आप देख सकते है कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में यहां पर है। उन्होंने कहा की ये साफ संदेश है कि सरकार को जड़ से फैंकने का जनता मन बना चुकी है। उन्होंने कहा की अगर कहीं छोटा मोटा मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद कहीं नहीं है । उन्होंने कहा की बाढ़ में हमने जिस तरह पांच पांच फीट पानी में जाकर जिस प्रकार से लोगों की सेवा की है आगे भी मास्टर प्लान बनाकर काम करेंगे और लोगों की सेवा करेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply