‘वह हिमालय है, कोई मजाक की चीज नहीं’, Kangana Ranaut ने बारिश को लेकर लोगों को किया आगाह

Himachal Rain: देश में बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। पहाड़ी इलाके से लेकर समतल तक हर जगह बारिश अपना कहर बरपा रही है।हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ जैसी भी स्थिति हो गई है। इसी बीच अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए लोगों को सतर्क किया है।
कंगना ने साझा किया पोस्ट
कंगना ने अपने पोस्ट पर हिमाचाल की तबाही के कुछ वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अहम जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें। लगातार बारिश से वहां हाई अलर्ट है। आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है। अगर बारिश रुक भी जाती है, तब भी बारिश के मौसम में हिमाचल न जाएं।कंगना ने आगे लिखा- हिमालय में परिस्थिति खराब है। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। वहां ऐसे ही बारिश होती है। आखिरकार वह हिमालय है, कोई मजाक की चीज नहीं है। आप जहां हैं, वहीं रहें। एंडवेंचरस होने का यह सही समय नहीं है। कंगना ने कार के पानी में बह जाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बारिश की भयंकर आवाज के बीच किसी को भी हार्ट अटैक आ सकता है। बारिश में हिमाचल न जाएं।
विवेक अग्निहोत्री ने भी किया रिएक्ट
दूसरी तरफ फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी हिमाचल में बाढ़ की स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “हिमाचल के लिए प्रार्थना। दशकों से यह हर साल महीनों के लिए मेरा निवास स्थान रहा है। मैंने इसे अनियमित विकास के कारण ढहते हुए देखा है। शिमला सहित कई शहर किसी दिन ध्वस्त होने का इंतजार कर रहे हैं।
Leave a Reply