24 आंखें…मिनटों में हार्ट अटैक...तालाब में मिले इस जीव ने किया वैज्ञानिकों को हैरान

Ajab-gajab: हाल ही में हांगकांग के एक तालाब से अजीबोगरीब जीव बाहर आया था। इस जीव की 24 आंखें थीं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जीव असल में एक बेहद जहरीले जेलीफिश की नई प्रजाति का सदस्य है। हांगकांग के माई पो रिजर्व के एक छोटे से तालाब में यह जीव मिला था, जिसका शरीर एक इंच से भी कम लंबा और पारदर्शी है। इसकी तीन लंबी टांग हैं, जो फैलाने पर 10 सेमी तक बढ़ सकते हैं।
वहीं यह बॉक्स जेलीफिश की नई प्रजाति बताई जा रही है। इस जीव की 24 आंख हैं, जो चार-चार के छह ग्रुप में बंटी हैं। इसकी आंखें संवेदी अंग में छिपी होती है, जिन्हें रोपालियम कहा जाता है। बॉक्स जेलीफिश का नाम उनके शरीर के आधार पर रखा गया है। इसके लंबे और पतले पैर होते हैं, जिनसे यह विष छोड़ता है।
इसका जहर कुछ ही मिनटों में लकवा, कार्डियक अरेस्ट और यहां तक मौत की भी वजह बन सकता है। इस जेलीफिश की करीबी प्रजाति ऑस्ट्रेलियाई बॉक्स जेलीफिश है जो दुनिया के सबसे विषैले समुद्री जानवरों में से एक हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply