अमेरिका में एक बार फिर 8 लोगों पर सामूहिक गोलीबारी, 4 लोगों की मौत
US Mass Shooting: दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका (America)का गन कल्चर आब उसी के लिए गले की हड्डी बनने जा रहा है। अमेरीका के फिलाडेल्फिया में सोमवार (3जुलाई) को 8लोगों को बुरी तरह से गोली मार दी गई,जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लगो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है वहीं शवों को कबजे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारी मिगुएल टोरेस ने प्रेस को बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। संदिग्ध ने बैलिस्टिक बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। इसके साथ ही व्यक्ति से एक राइफल,हैंडगन और कई मैगजीन बरामद किये गए हैं। वहीं इस हादसे का शिकार हुए आठ पीड़ितों में से 4 की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घाय हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
दरअसल, घायल हुए लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी हालत के बारे में अभी पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं करी है। पुलिस ने हिरास्त में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। आखिर इसके पिछे आरोपी की क्या मंशा थी और उसने यह सब किसके कहने पर और क्यों किया। पुलिस इन सभी सवालों का जवाब पाने में जुट गई है। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल अब तक अमेरिका में 339 सामूहिक गोलीबारी हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply