Gogamedi murder case: सुखदेव हत्याकांड मामले में लव ट्रायंगल की एंट्री, रोहित की गर्लफ्रेंड थी हत्या का कारण

Sukhdev Singh Gogamedi murder case: राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या ने देश को हिलाकर रख दिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस तेजी के साथ कार्रवाई कर रही है साथ ही मुख्य आरोपी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे के किए है। इस बीच मामले को एक नया मोड मिला है।
पूछताछा में मामले को मिला नया मोड
दरअसल 5 दिसंबर के दिन गोगामंड़ी की उस के घर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपॉर्ट में सुखेदव को 9 गोली लगने की बात कही गई थी। पुलिस ने इस मामले में उसी दिन एक आरोपी को ढेर कर दिया था। वहीं दो दिन पहले मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गोवा जाने की फिराक में थे। वहीं इस हत्या के पीछ दो कारण बताए जा रहे है।
इस कारण रोहित का दुश्मन बन गया था गोगामेड़ी
पहला कारण बताया जा रहा है कि साल 2017 में कुख्यात अपराधी आनंदपाल की मौत के विरोध में एक धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसमें सीबीआई से जांच की मांग की जा रही थी। इस दौरान धरने में सुखदेव भी शामलि हुए थे लेकनि वह धरने के बीच में से ही उठकर चले गए थे। जो रोहित गोदारा को नागवार गुजरी और उसे अपना दुश्मन बना बैठा था। रोहित गोदारा गोगामंड़ी की हत्या का मास्टरमाइंड है।
शूटर रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड थी हत्या की वजह!
वहीं दूसरा कारण शूटर रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि शूटर रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड की सुखदेव के साथ नजदीकियां हो गई थीं। जिस वजह से रोहित गोदारा नाराज चल रहा था और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के खिलाफ मन में दुश्मनी ठान रखी थी। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक रोहित राठौड़ की गर्लफ्रेंड ने उनके (रोहित) खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था, जिसके चलते रोहित को जेल जाना पड़ा। इस दौरान सुखदेव अपनी प्रेमिका की वकालत कर रहे थे, जिससे सुखदेव के प्रति गुस्सा और बढ़ गया।
मास्टरमाइंड आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में था
इसके अलावा जांच में पता चला है कि मास्टरमाइंड रोहित गोदारा हत्या से पहले और बाद में सिग्नल ऐप के जरिए लगातार शूटरों के संपर्क में था। पिछले सोमवार को पुलिस ने एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गिरफ्तार किया था। छात्रा का नाम पूजा सैनी है। इस हत्याकांड में उसने शूटरों को हथियार मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाने के अलावा सुखदेव सिंह की रेकी करने में भी मदद की थी। पुलिस ने अब तक दो शूटर समेत पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave a Reply