Madhya Pradesh Election: भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को मिला टिकट

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सिर्फ एक नाम है। दरअसल, बीजेपी ने अमरवाड़ा विधानसभा सीट से मोनिका बट्टी को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी दी,भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है।
मोनिका बट्टी कांग्रेस की थी सांसद
बताते चले, मोनिका बट्टी कांग्रेस के सांसद थी कुछ ही दिनों पहले भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्हें पार्टी की सदस्यता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिलाई थी। मोनिक बट्टी के पिता मनमोहन शाह बट्टी भी छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से विधायक रह चुके हैं। मनमोहन शाह बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के संस्थापक भी है। वह 2003 से 2008 तक अमरवाड़ा से विधायक रह चुके हैं। मोनिका खुद भी अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
2 लिस्ट कर चुकी है जारी
गौरतलब है कि भाजपा इसके पहले मध्य प्रदेश चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। अगस्त में पहली जारी की गई थी। सोमवार को भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी की। जिसमें 39 नाम थे। इस लिस्ट में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के शामिल हैं। जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। इनके अलावा जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है, उनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। ये सभी लोकसभा के सदस्य हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply