Search KhabarFast

Press ESC to close

ANANTNAG ENCOUNTER 2023: आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए देश के 3 सपूत, जानें इनकी वीर गाथा

ANANTNAG ENCOUNTER 2023: आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए देश के 3 सपूत, जानें इनकी वीर गाथा

नई दिल्ली: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के तीन अधिकारी आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। देश के लिए अपनी जान गवाने वालों में दो सेना के अधिकारी थे। वहीं एक जम्मू कश्मीर पुलिस में अधिकारी के पद पर तैनात थे। वहीं इस मुठभेड़ की जिम्मेदारी आंतकी सगंठन TRF ने ली है। 

इस घटना के बाद पूरा देश गमगीन है। पक्ष हो या, विपक्ष सभी नेता इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे है। आतंकियों से लोहा लेने के बाद अपनी जान देश पर न्यौछावर कर दी। इस घटना सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीषऔरजम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट शहीद हो गए।

कौन थे कर्नल मनप्रीत सिंह

शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह हरियाणा के पंचकूला जिले के सेक्टर 26 के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल उन्हें अभी इस बात की जानकारी दी गई है कि कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हो गए है। उन्हें अभी तक यह कहा गया है कि कर्नल घायल है। आपको बता दें कि कर्नल मनप्रीत सिंह के पास राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट थी। वह कमांडिंग ऑफिसर भी थे। देश इनकी शहादत पर स्तब्ध है।

पानीपत के रहने वाले थे मेजर आशीष

आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए मेजर आशीष हरियाणा के पानीपत शहर के रहने वाले थे। उनका घर पानीपत के सेकटर-7 में स्थित है। उन्हें इसी साल सेना मेंडल से सम्मानित किया जाना था। इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई है। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। मेजर आशीष की 2 साल की छोटी बेटी है।

पुलिस के रिटायर्ड आईजी के बेटे थे हुमायूं भट

डीएसपी हुमायूं भट जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे। उनके पिता भी पुलिस आईजी रह चुके है। जानकारी के अनुसार उनकी 2 महीने की छोटी बेटी है। पूरे परिवार पर मामत-सा छा गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है’ असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Assam Legislative Assembly Elections 2026: असम के भवानीपुर जिले के बारपेटा में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं खड़े रहने की जगह नहीं है ये मैदान भर चुका है मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है लेकिन अगर मुझे 10-11 बजे बैठक करना हो तभी मैं इतने लोग इकट्ठा नहीं कर पाता था आपने तो रिकॉर्ड थोड़ दिया है। मैं आपके उत्साह और जो हमें आर्शीवाद देने आए हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं।

पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, ग्रेनेड हमला होने की बात कही

Haryana News:एक बार फिर धमकी देने की खबरें सामने आई है। सोमवार यानी 6 अप्रैल को चंडीगढ़ औऱ जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही।

रिश्तों में फिर आई मिठास...थामा एक-दूसरे का हाथ, PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या ने की नई शुरुआत

Jyoti-Alok Maurya Reunion: उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच लंबे समय से चल रहा वैवाहिक विवाद आखिरकार सुखद मोड़ लेते हुए समाप्त हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast