इजराइल-हमास के बीच युद्ध जारी, जंग के बीच जानें युद्ध के नियम? उल्लंघन करने पर हो सकती है कार्रवाई

Rules Of War: इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। सबसे पहले हमास ने इजराइल पर अंधाधुंध रॉकेट दागे। इसके बाद इजराइल ने हमास को करारा जवाब दिया। इजराइल ने कहा है कि वह हमास को जड़ से उखाड़ फेंकेगा और गाजा को समतल कर देगा। इजराइल चाहे कितना भी भयंकर हमला कर दे, उसे युद्ध के नियमों का पालन करना ही होगा। युद्ध के इन नियमों को बनाने की पहल 1864 में की गई थी। आइए जानते हैं कि युद्ध के दौरान कोई देश क्या कर सकता है और क्या नहीं?
विश्व के सभी देशों ने मिलकर युद्ध के नियम बनाए हैं, इन्हें अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी कानून (IHL) कहा जाता है। युद्ध के नियम तय करते थे कि युद्ध के दौरान देश एक-दूसरे के ख़िलाफ़ क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। आपको बता दें कि रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनैंट की पहल पर 1864 में पहली बार जिनेवा कन्वेंशन में युद्ध के नियम बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया था। उस समय केवल 12 देशों ने इस पर सहमति जताई थी लेकिन आज 196 देशों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं।
क्या है युद्ध के नियम?
युद्ध के नियमों के मुताबिक युद्ध के दौरान कोई भी देश दूसरे देश के नागरिकों को निशाना नहीं बना सकता। इसके अलावा चिकित्सा कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और युद्ध में हिस्सा नहीं लेने वाले लोगों को कोई नुकसान नहीं होगा। अगर वे कहीं किसी झगड़े में फंस भी जाएं तो उन्हें सुरक्षित निकलने का मौका दिया जाएगा।
जान लें कि युद्धबंदी बनाए गए लोगों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाएगा। उन पर अत्याचार नहीं किया जायेगा। इसके अलावा कोई अपमान नहीं होगा। पकड़े गए दुश्मन सैनिकों को खाना और पानी भी दिया जाएगा। इसके अलावा अगर चिकित्साकर्मियों को किसी दुश्मन देश का सैनिक मिलता है तो वे उसका भी इलाज करेंगे। इसलिए लोगों और घरों को निशाना नहीं बनाया जाएगा।
युद्ध के दौरान दुश्मन देश की महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा नहीं होगी। अगर कोई सैनिक ऐसा करता पाया गया तो इसे युद्ध अपराध माना जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो उस देश के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा युद्ध में रासायनिक और जैविक हथियारों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध है। इसे अवैध बताया गया है। अगर कोई भी देश इन खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो इसे युद्ध अपराध में गिना जाता है। ऐसे देश के खिलाफ दूसरे देश कार्रवाई कर सकते हैं।
Leave a Reply