G20 Summit: इडली से लेकर लिट्टी चोखा तक, जानें डिनर पर विदेशी मेहमानों की खातिरदारी की क्या है तैयारी?

G20 Summit Food Menu: G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। इतना ही नहीं, हर राज्य की कलाकृतियों वाले शिल्प बाजार के अलावा, मेहमानोंके लिए एक विशेष भारतीय मेनू भी तैयार किया गया है। इस G20 भोजन मेनू की खास बात यह है कि इसमें विभिन्न प्रकार के शाकाहारी व्यंजन हैं।
बता दें कि, इसके अलावा इस खास शाही दावत की इसमें मेहमानों को पूरे भारत का जायका चखने को मिलेगा। साथ ही जानिए हमारे देसी स्ट्रीट फूड्स में मेहमानों को क्या परोसा जाएगा।
मेहमानों को हर राज्य का खाना परोसा जाएगा
G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों को हर राज्य का खाना परोसा जाएगा। इसमें बिहार का लिट्टी चोखा, बाजरे से बनी राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का दाल, दक्षिण भारतीय व्यंजन उत्तपम और इडली, बंगाली रसगुल्ला, दक्षिण भारतीय मसाला डोसा और मीठी जलेबी शामिल होंगी।
देसी स्ट्रीट फूड बढ़ाएगा स्वाद
भारत में देसी स्ट्रीट फूड काफी मशहूर है और भारत आने वाले मेहमानों को इसका स्वाद भी दिया जाएगा। हमेशा की तरह स्ट्रीट फूड की लिस्ट में गोलगप्पा, दही भल्ला, समोसा, भेलपुरी, वड़ा पाव और चटपटी चाट शामिल हैं। इसके अलावा और भी कई विकल्प होंगे जो कई देसी व्यंजनों का मिश्रण हो सकते हैं।
मोटे अनाज से बने व्यंजन होंगे खास
यह मोटे अनाज का वर्ष है और दुनिया अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष मना रही है। इसलिए इस समिट में आपको बाजरे से बने समोसे, परांठे, खीर और हलवा परोसा जा सकता है. तो उम्मीद करते हैं कि हमारे विदेशी मेहमानों को ये व्यंजन पसंद आएंगे और इनका स्वाद उन्हें हमेशा याद रहेगा।
Leave a Reply