हिमाचल में राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिमला:हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में हुई आपदा को देखते हुए कल 15 अगस्त को प्रदेश भर में होने वाले आयोजनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित न करने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि अभी भी यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है।
अमित शाह ने प्रकट की संवेदना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों की मौत पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। शाह ने ट्वीट करते हुए कहा , ‘‘हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। एनडीआरएफ की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
हिमाचल में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। शिमला के फागली में लैंडस्लाइड हुआ है। इसकी चपेट में प्राचीन शिव मंदिर आ चुका है। इस हादसे में 50 लोगों के दबे होने की आंशका है। अभी तक 9 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ चुके है। राहत और बचाव कार्य जारी है ।बता दें कि सोमवार को लोग मंदिर में पूजा के लिए गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।
इसके अलावा शिमला के लाल कोठी में भी भूस्खलन से कुछ लोगों के दबने की आशंका है। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर लैंड स्लाइड भी हो रहा है। इस हादसे पर सीएम सूक्खु ने दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में "शिव मंदिर" ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं. स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं।
Leave a Reply