‘...सभी को पागल समझते हैं कांग्रेस अध्यक्ष’ अनिल विज ने उदयभान पर कसा तंज

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना का गृहमंत्री अनिल विज ने दौरा किया।इस दौरान उन्होंने ने कहा कि जब से राज्य का स्वास्थ्य मंत्री बना हूं, तब से डॉक्टरों की बहुत ज्यादा भर्ती की है। करीबन 900 डॉक्टर को अपॉइंटमेंट लेटर दिए थे, जिनमें से 850 डॉक्टर्स ने जॉइन किया है।
विपक्ष पर कसा तंज
वहीं आशा वर्कर प्रोटेस्ट को लेकर अनिल विज ने कहा कि पूरे देश भर में हरियाणा की आशा वर्कर को सबसे ज्यादा मानदेय मिलता है। इस बात को आशा वर्कर भी स्वीकार करती है। लेकिन ऐसा चलता रहता है कि मिलने के बाद और ज्यादा की उम्मीद बढ़ जाती है। गैस सिलेंडर के 200 रु कम होने पर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा है कि विपक्ष के पास कहने के लिए कोई बात नहीं है।
9 साल से रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई- विज
अनिल विज ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री जब से बने हैं तब से लेकर 9 साल में सिलेंडर के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उस दौरान 9 करोड लोगों के पास गैस के कनेक्शन थे और अब उन में बढ़ोतरी होकर 35 करोड़ हो गई है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आम सिलेंडर में ₹200 की घटोत्तरी और उज्ज्वला गैस कनेक्शन में ₹400 की कमी की है।
राहुल गांधी पर किया कटाक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने कहा कि जितने भी मेंटल हॉस्पिटल हैं। वहां जितने भी पागल होते हैं, उदयभान सभी को पागल समझते हैं। इंडिया गठबंधन में राहुल गांधी को लेकर कटाक्ष किया कि जहां कयास लगाए जाते हैं उन पर प्रतिक्रिया नहीं होती है।
जल्द ठीक होंगे हरियाणा के सभी थाने
वहीं गोहाना के महिला थाने के जर्जर हालत को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा के जितने भी थाने हैं। उनकी रिपोर्ट मंगाई गई है। सभी थाने ठीक करवाये जाएंगे और तभी काम होगा। हरियाणा के सभी थानों से रिपोर्ट मंगाई गई है।
Leave a Reply