गुजरात में गरजे पीएम मोदी, कहा- इंडस्ट्री हो या खेल का मैदान, बेटियां हर जगह नई ऊंचाइयां छू रही हैं

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी विधानसभा से लेकर लोकसभा तक महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिले, ये मोदी की गारंटी है।
पीएम मोदी ने कहा कि यह आपकी बढ़ती ताकत का ही परिणाम है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में रिकार्ड मतों से पास हुआ। जिन लोगों ने इसे दशकों तक लटका कर रखा था, उन्हें आपके डर के कारण इसके पक्ष में मतदान करना पड़ा। ये आपकी ताकत है जिसने उन्हें मजबूर किया है। उन्होंने तरह-तरह के बहाने बनाए, उन्होंने महिलाओं की ताकत को कमजोर करने के लिए उन्हें अलग-अलग वर्गों में बांट दिया। उन्होंने कहा कि लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि यह सरकार पीछे हटने वाली नहीं है, जब उन्हें एहसास हुआ कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि संसद में क्या हो रहा है, तो उन्हें मजबूर होकर इस विधेयक के पक्ष में मतदान करना पड़ा।
इंडस्ट्री हो या खेल का मैदान, बेटियां हर जगह नई ऊंचाइयां छू रही हैं- पीएम मोदी
अहमदाबाद में नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 9 वर्षों में हमने महिलाओं के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक पूरे जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया है। हमारे देश में कन्या भ्रूण हत्या से लेकर बच्चियों की अशिक्षा तक, ऐसे कितने सामाजिक कलंक लगते थे। उन्होंने कहा कि हमने 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' अभियान शुरू किया। इंडस्ट्री हो या खेल का मैदान, बेटियां हर जगह नई ऊंचाइयां छू रही हैं। कल ही हमारी महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply