5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कौन से राज्य में कब होंगे मतदान

नई दिल्ली: पांच में राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों को ऐलान कर दिया है। मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लगभग 60 लाख पहली बार मतदाता (18-19 वर्ष) 5 राज्यों के चुनावों में भाग लेंगे। अर्हता तिथियों में संशोधन के कारण 15.39 लाख युवा मतदाता चुनाव में भाग लेने के पात्र हैं। युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए 2900 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा।
17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे
पांच राज्यों के चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन PwD कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा, और 8,192PS पर महिलाएं कमान संभालेंगी। उन्होंने कहा कि, PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी।
राजीव कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में 940 से अधिक अंतर-राज्य सीमा जांच चौकियों के साथ, हम अवैध नकदी, शराब, मुफ्त और नशीली दवाओं के किसी भी सीमा पार आंदोलन की जांच करने में सक्षम होंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply