उत्तर प्रदेश में खूनी खेल, बदले की आग में दूसरे परिवार के 5 लोगों को काटकर उतारा मौत के घाट

UP Crime:उत्तर प्रदेश से एक खूनी संघर्ष का विवाद सामने आया है जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों को काटकर मौत के घाट उतार दिए है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन सभी की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल भी हो गए है।
दो पक्षों में खूनी संधर्ष
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें से एक पक्ष की और से एक शख्स को मौत की नींद सुला दिया। जिसके बाद गुस्साई परिवार ने दूसरे परिवार के 5 सदस्यों को गोली मारकर और धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल कर दिया। जिसके बाद पुलिस पहुंची और लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।
इलाके पर तनाव का बना माहौल
घटना की जानकारी पाकर गांव में एसपी डॉ. संकल्प शर्मा पहुंचे। पुलिस ने कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। 6 मौतों से पुलिस-प्रशासन सकते में है। वारदात वाली जगह पर खुद डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं। पीएसी को भी लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 5 को गोली मारी गई है वहीं 1 शख्स की धारधार हथियार से काटकर हत्या की गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply