Delhi Flood: दिल्ली में कम नहीं हो रहा बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के पार

Yamuna Flood: दिल्लीवासियों की मुसीबतें कम नहीं हो रही। एक तरफ दिल्लीवासियों पर गर्मी सितम ढा रही है तो वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी में आई बाढ़ परेशानी का सबब बनी हुई है। तीन दिन से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33मीटर) के आसपास था। अब आज रविवार को दिल्ली में पुराना लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर 205.81मीटर पहुंच गया है।
ये है वजह
यमुना के जल स्तर में वृद्धि की वजह हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से बढ़े हुए डिस्चार्ज और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों, मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश बताई जा रही है। 15 जुलाई के बाद से जलस्तर 206 मीटर से नीचे है, क्योंकि हथनी कुंड से कुछ दिन से प्रति घंटे एक लाख क्यूसेक से कम पानी छोड़ा जा रहा था, लेकिन अब एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी होने लगी है। आज दोपहर तक जलस्तर 206 के ऊपर पहुंच सकता है।वहीं 13जुलाई के बाद शनिवार 22जुलाई की सुबह नौ बजे सर्वाधिक 1,47,857क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो दोपहर तक बढ़कर प्रति घंटे दो लाख क्यूसेक को पार कर गया। अगले दो दिन में इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
सितंबर तक बनी रहेगी स्थिति
अधिकारियों का कहना है कि हथनी कुंड से पानी छोड़ने के साथ ही यमुना के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। सितंबर तक नदी में पानी का स्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा। इसे ध्यान में रखकर तैयारी की गई है। 66वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर राहत और बचाव कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Leave a Reply